अकसूमी मुद्रा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अकसूमी मुद्रा पूर्वी अफ़्रीका के अकसूम राज्य द्वारा जारी की जाती थी। इसका आरम्भ लगभग २७० ईसवी में रजा एन्दूबिस के राजकाल में हुआ। यह ७वीं सदी तक बनाई जाती रही लेकिन उसके बाद इसके सिक्कों का उत्पादन धीरे-धीरे कम होता गया। यह सिक्के सोने, चांदी या कांसे के बने होते थे और इनपर या तो गिइज़ भाषा में या फिर लाल सागर क्षेत्र में व्यापार के लिए प्रयोग होने वाली यूनानी भाषा में लिखा होता था।[1]