अपोलो १
From Wikipedia, the free encyclopedia
चन्द्रमा यह मानव मन को सदियों से ललचाता रहा है। कवियों ने इस चन्द्रमा के लिये क्या क्या नहीं लिखा। वैज्ञानिकों के लिये भी चन्द्रमा एक कौतूहल का विषय रहा। जब मानव पृथ्वी की सीमा को लांघ का ब्रह्माण्ड की गहराईयो में गोते लगाने निकला, तब चन्द्रमा उसका पहला पड़ाव था। अपोलो अभियान इस यात्रा का पहला कदम !
ग्रिसम, व्हाइट, और काफी लांच पैड के सामने | |||||
मिशन प्रकार | मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सत्यापन परीक्षण | ||||
---|---|---|---|---|---|
संचालक (ऑपरेटर) | नासा | ||||
मिशन अवधि | 14 दिन से ऊपर के लिए (योजना) | ||||
अंतरिक्ष यान के गुण | |||||
अंतरिक्ष यान | सीएसएम-012 | ||||
अंतरिक्ष यान प्रकार | अपोलो कमांड/सर्विस मॉड्यूल, ब्लॉक 1 | ||||
निर्माता | उत्तर अमेरिकी विमानन | ||||
लॉन्च वजन | 20,000 किलोग्राम (45,000 पौंड) | ||||
चालक दल | |||||
चालक दल संख्या | 3 | ||||
सदस्य |
| ||||
मिशन का आरंभ | |||||
प्रक्षेपण तिथि | फरवरी 21, 1967 (योजना) | ||||
रॉकेट | सैटर्न 1बी एएस-204 | ||||
प्रक्षेपण स्थल | केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन प्रक्षेपण परिसर 34 | ||||
कक्षीय मापदण्ड | |||||
निर्देश प्रणाली | भूकक्षा | ||||
काल | पृथ्वी की निचली कक्षा | ||||
परिधि (पेरीएपसिस) | 220 किलोमीटर (120 समुद्री मील) (योजना) | ||||
उपसौर (एपोएपसिस) | 300 किलोमीटर (160 समुद्री मील) (योजना) | ||||
झुकाव | 31 डिग्री(योजना) | ||||
अवधि | 89.7 मिनट (योजना) | ||||
बाएं से दाएं: व्हाइट, ग्रिसम, काफी
|
ए एस २०४ यह नाम था उस यान का जो अपोलो १ कैपसूल को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने वाला था। यह सैटर्न १बी(Saturn 1B) रॉकेट से प्रक्षेपित होने वाला अमरीका का पहला अपोलो अभियान था, जो कि चन्द्रमा पर मानव के पहले कदम के लिये एक मील का पत्थर साबीत होने वाला था। इसे १९६७ की पहली तिमाही में प्रक्षेपित किया जाना था। इस अभियान का लक्ष्य था, प्रक्षेपण प्रक्रिया की जांच, भूमीकेन्द्र द्वारा यान नियंत्रण और मार्गदर्शण की जांच था।