अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह २८ दिसम्बर २०१३ से १४ फ़रवरी २०१४ तक इस पद पर रहे।[1][2]
सामान्य तथ्य अरविन्द केजरीवाल, पूर्वा धिकारी ...
अरविन्द केजरीवाल | |
---|---|
पद बहाल 14 फरवरी 2015 – पदस्थ | |
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
पद बहाल 28 दिसम्बर 2013 – 14 फरवरी 2014 | |
पूर्वा धिकारी | शीला दीक्षित |
उत्तरा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
पद बहाल फरवरी 2015 – पदस्थ | |
पूर्वा धिकारी | स्वयं |
चुनाव-क्षेत्र | नई दिल्ली |
पद बहाल 28 दिसम्बर 2013 – 14 फरवरी 2014 | |
पूर्वा धिकारी | शीला दीक्षित |
चुनाव-क्षेत्र | नई दिल्ली |
राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 26 नवम्बर 2012 | |
जन्म | 16 अगस्त 1968 (1968-08-16) (आयु 55) हिसार, हरियाणा |
राजनीतिक दल | आम आदमी पार्टी |
जीवन संगी | सुनीता केजरीवाल |
बच्चे | 2 |
शैक्षिक सम्बद्धता | आईआईटी खड़गपुर |
जालस्थल | आधिकारिक वेबसाइट |
बंद करें
इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात् सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[3] उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की।[4]