आम आदमी पार्टी
भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल / From Wikipedia, the free encyclopedia
आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप(AAP), सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैग्ससे पुरस्कार विजेता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।
आम आदमी पार्टी | |
---|---|
नेता | अरविंद केजरीवाल |
गठन | २६ नवम्बर २०१२ |
मुख्यालय | २०६ रौसे अवेनुए, दीन दयाल उपाधय मार्ग, ITO, दिल्ली -११०००२ |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
1 / 543 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
10 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
64 / 70 92 / 117 5 / 198 2 / 40 |
विचारधारा | स्वराज |
विद्यार्थी शाखा | छात्र युवा संघर्ष समिति |
जालस्थल |
www |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिह्न के साथ चुनावी मैदान में उतरी।
पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया।