कोआला
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोआला (Koala) ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक वृक्षों पर रहने वाला, शाकाहारी धानीप्राणी (मारसूपियल) है। यह 'फ़ैसकोलार्कटिडाए' (Phascolarctidae) जीववैज्ञानिक कुल का इकलौता सदस्य है जो अभी तक विलुप्त नहीं हुआ है। यह पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती क्षेत्रों में मिलता है लेकिन ऐसे भी अंदरूनी इलाक़ों तक विस्तृत है जो अधिक शुष्क नहीं हैं। २०वीं सदी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर कोआला मार दिए गए थे लेकिन फिर इन्हें विक्टोरिया से लाकर यहाँ पुनर्स्थापित कर दिया गया।
सामान्य तथ्य कोआला Koala, संरक्षण स्थिति ...
कोआला Koala | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
अध:वर्ग: | मारसूपियलिया (Marsupialia) |
गण: | डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) |
कुल: | फ़ैसकोलार्कटिडाए (Phascolarctidae) |
वंश: | फ़ैसकोलार्कटस (Phascolarctos) |
जाति: | फ़ैसकोलार्कटस सिनेरेयस |
द्विपद नाम | |
Phascolarctos cinereus (गोल्डफ़स, १८१७) | |
कोआला का विस्तार (गुलाबी – नया विस्तार) |
बंद करें
इसके उंगलियो के निसान मनुष्य से मिलते जुलते है