घेरण्ड संहिता
From Wikipedia, the free encyclopedia
घेरण्ड-संहिता हठयोग के तीन प्रमुख ग्रन्थों में से एक है। अन्य दो ग्रन्थ हैं - हठयोग प्रदीपिका तथा शिवसंहिता। इसकी रचना १७वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में की गयी थी। हठयोग के तीनों ग्रन्थों में यह सर्वाधिक विशाल एवं परिपूर्ण है। इसमें सप्तांग योग की व्यावहारिक शिक्षा दी गयी है। घेरण्ड-संहिता सबसे प्राचीन और प्रथम ग्रन्थ है , जिसमे योग की आसन , मुद्रा , प्राणायाम, नेति , धौति आदि क्रियाओं का विषद् वर्णन है। इस ग्रन्थ के उपदेशक घेरण्ड मुनि हैं जिन्होंने अपने शिष्य राजा चंडकपालि को योग विषयक प्रश्न पूछने पर उपदेश दिया था।