चौलाई
From Wikipedia, the free encyclopedia
चौलाई (अंग्रेज़ी : आमारान्थूस्), पौधों की एक जाति है जो पूरे विश्व में पायी जाती है। अब तक इसकी लगभग ६० प्रजातियां पाई व पहचानी गई हैं, जिनके पुष्प पर्पल एवं लाल से सुनहरे होते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम के लिए चौलाई बहुत ही उपयोगी पत्तेदार सब्जी होती है। अधिकांश साग और पत्तेदार सब्जियां शित ऋतु में उगाई जाती हैं, किन्तु चौलाई को गर्मी और वर्षा दोनों ऋतुओं में उगाया जा सकता है। इसे अर्ध-शुष्क वातावरण में भी उगाया जा सकता है पर गर्म वातावरण में अधिक उपज मिलती है। इसकी खेती के लिए बिना कंकड़-पत्थर वाली मिट्टी सहित रेतीली दोमट भूमि उपयुक्त रहती है। इसकी खेती सीमांत भूमियों में भी की जा सकती है।
सामान्य तथ्य चौलाई आमारान्थूस्, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
चौलाई आमारान्थूस् | |
---|---|
आमारान्थूस् कौदातूस् | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | माग्नोल्योफिता |
वर्ग: | मग्नोल्योप्सीदा |
गण: | कार्योफिलालेस् |
कुल: | आमारान्थासेऐ |
उपकुल: | आमारान्थोईदेऐ |
वंश: | Amaranthus L. |
बंद करें