जानकी मन्दिर, नेपाल
नेपाल के जनकपुर के केन्द्र में स्थित एक हिन्दू मन्दिर एवं ऐतिहासिक स्थल है / From Wikipedia, the free encyclopedia
जानकी मन्दिर नेपाल के जनकपुर के केन्द्र में स्थित एक हिन्दू मन्दिर एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह हिन्दू देवी सीता को समर्पित है। मन्दिर की वास्तु हिन्दू-राजपूत वास्तुकला है। यह नेपाल में सबसे महत्त्वपूर्ण राजपूत स्थापत्यशैली का उदाहरण है और जनकपुरधाम भी कहलाता है। यह मन्दिर ४८६० वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित है। इसका निर्माण १८९५ में आरम्भ होकर १९११ में पूर्ण हुआ था।[1] मन्दिर परिसर एवं आसपास ११५ सरोवर एवं कुण्ड हैं, जिनमें गंगासागर, परशुराम कुण्ड एवं धनुष-सागर अत्याधिक पवित्र कहे जाते हैं।[2]
सामान्य तथ्य जानकी मन्दिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
जानकी मन्दिर | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | जनकपुरधाम, जनकपुर, नेपाल |
ज़िला | धनुषा |
देश | नेपाल |
नेपाल में स्थिति | |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | हिन्दू, राजपूत |
निर्माता | मध्य भारत की टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुमारी जो की बुंदेला राजवंश की थी |
अवस्थिति ऊँचाई | 78 मी॰ (256 फीट) |
बंद करें