जोकर (२०१९ फ़िल्म)
२०१९ की एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
जोकर टोड फिलिप्स द्वारा निर्देशित २०१९ की एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी पटकथा फिलिप्स ने स्कॉट सिल्वर के साथ लिखी है। डीसी कॉमिक्स के चरित्रों पर आधारित इस फिल्म में ह्वाकीन फीनिक्स ने शीर्षक चरित्र, जोकर की भूमिका निभाई है। वार्नर ब्रदर्स द्वारा वितरित यह फ़िल्म डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) से अलग डीसी ब्लैक नामक डीसी आधारित फिल्मों की एक नयी शृंखला का हिस्सा होगी। जोकर १९८१ में सेट है, और एक असफल स्टैंड-अप कॉमेडियन आर्थर फ्लेक का अनुसरण करती है, जो बाद में गोथम सिटी में अपराध और अराजकता के रास्ते चला जाता है। रॉबर्ट डी नीरो, ज़ासी बीट्स, फ्रांसिस कोनोरी, ब्रेट कलन, मार्क मारोन, बिल शिविर, शिया व्हाइगम, ग्लेन फ्लेशलर, डगलस हॉज, और ब्रायन टाइरी हेनरी ने फ़िल्म में सहायक भूमिकाऐं निभाई हैं।
जोकर | |
---|---|
फ़िल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | टोड फिलिप्स |
लेखक |
|
निर्माता |
|
अभिनेता | ह्वाकीन फीनिक्स |
छायाकार | लॉरेंस शेर |
संपादक | जेफ़ ग्रोथ |
संगीतकार | हिल्दुर ग्वेनादोतिर |
वितरक | वॉर्नर ब्रॉस. |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
१२२ मिनट |
देश | संयुक्त राज्य |
भाषा | अंग्रेजी |
लागत | $५५ मिलियन[1] |
फिलिप्स ने २०१६ में पहली बार जोकर की कल्पना की, और २०१७ में सिल्वर के साथ इसकी पटकथा लिखी। दोनों १९७० के दशक के चरित्र अध्ययन और मार्टिन स्कोर्सेसे के कार्यों से प्रेरित थे (जो प्रारम्भिक निर्माण काल में फ़िल्म से जुड़े थे); ग्राफिक उपन्यास बैटमैन: द किलिंग जोक (१९८८) ने फिल्म के आधार के आधार के रूप में कार्य किया, लेकिन फिलिप्स और सिल्वर ने इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रेरणा के लिए कॉमिक्स की ओर ध्यान नहीं दिया। फीनिक्स फरवरी २०१८ में इस परियोजना से जुड़े और उसी वर्ष जुलाई में उन्हें कास्ट किया गया, बाकी अधिकांश कलाकारों ने भी अगस्त तक साइन कर लिया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी सितंबर २०१८ में शुरू हुई। यह न्यू यॉर्क सिटी, जर्सी सिटी और नेवार्क में हुई, और अगले दिसंबर में संपन्न हुई।
जोकर का प्रीमियर ३१ अगस्त २०१९ को 76वें वेनिस फ़िल्मोत्सव को किया था, जहाँ इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये गोल्डन लाइन पुरस्कार जीता था में हुआ, और इसे ४ अक्टूबर २०१९ को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया जाना तय है। फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, जिसमें फीनिक्स केअभिनय की विशेष प्रशंसा हुई।