टोयोटा
मोटर वाहन विनिर्माण कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
टोयोटा मोटर निगम (जापानी: トヨタ自動車株式会社), एक जापानी मोटर वाहन निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय आएची,जापान के टोयोटा में है। वर्ष 2013 में इस बहुराष्ट्रीय निगम में 333,498 कर्मचारी थे, और मार्च २०१३ तक आय के मामले में विश्व की तेरहवी के साथ सबसे बड़ी कंपनी बनी। टोयोटा मोटर्स वर्ष २०१२ मैं दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माण करने वाली कंपनी थी, वाणिज्यिक वाहन सहित टोयोटा मोटर्स कुल उत्पादन में सबसे बड़ा था और उसी वर्ष के जुलाई में, कंपनी ने अपने 200000000 वाहन के उत्पादन की सूचना दी थी। नवम्बर २०१३ तक बाजार पूंजीकरण द्वारा और राजस्व से जापान में सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है।[3]
टोयोटा, जापान में मुख्यालय | |
मूल नाम | トヨタ自動車株式会社 |
---|---|
प्रकार | Public |
व्यापार करती है | |
आई॰एस॰आई॰एन॰ कोड | JP3633400001 |
उद्योग | Automotive |
स्थापना | अगस्त 28, 1937; 86 वर्ष पूर्व (1937-08-28) |
संस्थापक | Kiichiro Toyoda |
मुख्यालय | Toyota City, Aichi, Japan |
क्षेत्र | दुनिया भर |
प्रमुख व्यक्ति |
|
उत्पादन |
|
सेवाएँ | Banking, financing, leasing |
राजस्व |
|
प्रचालन आय | साँचा:Yen (FY21) |
निवल आय | साँचा:Yen (FY21) |
कुल संपत्ति |
|
कुल इक्विटी | साँचा:Yen (FY21) |
कर्मचारी | 366,283 (FY21) |
मातृ कंपनी |
Toyota Group through cross ownership:
|
प्रभाग |
|
सहायक कंपनियाँ |
|
वेबसाइट |
global |
सन्दर्भ: Fiscal Year 2021 (FY21) is April 1, 2020, to March 31, 2021. References:[1][2] |
किछोरो टोयोडा ने ऑटोमोबाइल बनाने के लिए अपने पिता की कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज के एक अलग हिस्से के रूप में कंपनी की स्थापना १९३७ की थी। तीन साल पहले, १९३४ मई जब टोयोटा इंडस्ट्रीज का एक विभाग मात्र था, तब इसने अपना पहला उत्पाद तैयार किया जो एक 'टाइप ए' इंजन था और १९३६ मैं पहले यात्री कार, टोयोटा ए.ए. का निर्माण किया। टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन टोयोटा ब्रांड, हिनो (Hino), लेक्सस (Lexus), रन्ज़् (RANZ), और स्चिओन (Scion) सहित 5 ब्रांड के तहत वाहनों का उत्पादन करता है। टीएमसी टोयोटा समूह, दुनिया में सबसे बड़ी कंपनियों के संगठन में से एक का हिस्सा है।