द ऑफिस (अमरीकी टीवी शृंखला)
From Wikipedia, the free encyclopedia
ग्रेग डेनियल
द ऑफिस | |
---|---|
शैली |
|
आधरण | द ऑफ़िस द्वारा
|
विकासकर्ता | ग्रेग डेनियल |
अभिनीत |
|
थीम संगीतकार | जे फर्ग्यूसन |
उद्गम देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
मूल भाषा(एं) | अंग्रेज़ी |
सीजन कि संख्या | 9 |
एपिसोड कि संख्या | 201 (list of episodes) |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता |
|
निर्माता |
|
छायांकन |
|
संपादक |
|
कैमरा सेटअप | एकल कैमरा |
प्रसारण अवधि | 22–42 मिनट |
निर्माता कंपनी |
|
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | एनबीसी |
प्रकाशित | मार्च 24, 2005 (2005-03-24) – मई 16, 2013 (2013-05-16) |
संबंधित | |
द ऑफ़िस |
द ऑफ़िस (The Office) अमेरिकी कृत्रिम वृत्तचित्र (स्थितिपरक हास्य) टेलीविजन शृंखला है जिसमें पेन्सिलवेनिया के स्क्रैंटन नगर में डंडर मिफलिन पेपर कंपनी नामक काल्पनिक शाखा के दैनिक जीवन को दिखाया गया है। इसे मार्च 24, 2005 से मई 16, 2013 तक एनबीसी पर 9 संस्करणों में प्रसारित किया गया।[1] यह वर्ष 2001–2003 में रिकी जेर्वैज और स्टीफन मर्चेंट निर्मित एवं बीबीसी पर प्रसारित इसी नाम की शृंखला पर आधारित है। इसे अमेरिकी टेलीविजन के लिए ग्रेग डेनियल द्वारा ने तैयार किया जिन्होंने सैटरडे नाइट लाइव, किंग ऑफ़ द हिल और द सिम्पसन्स की पटकथा लिखी थी। इसका निर्माण डीडल-डी प्रोडक्शंस और रेवैल प्रोडक्शंस (बाद में शाइन अमेरिका) ने यूनिवर्सल टेलीविजन के साथ किया। इसके कार्यकारी निर्माता डेनियल्स, जेर्वैज, मर्चेंट, हावर्ड क्लेन और बेन सिल्वरमैन सहित अन्यों को बाद के सत्रों में प्रचारित किया गया।
इसके ब्रिटिश संस्करण की तरह शृंखला को स्टूडियो दर्शकों के बिना एक-कैमरा प्रणाली में फ़िल्माया गया जिसमें वास्तविक वृत्तचित्र जैसा दिखाने के लिए काम में लिया जाने वाला श्रोताओं के हास्य का अनुकरण भी नहीं किया गया है। शृंखला में कुल 201 धारावाहिक हैं और इसका प्रसारण एनबीसी ने मार्च 2005 से आरम्भ किया। द ऑफिस मुख्य अभिनय भूमिका में स्टीव कैरेल, रेन विल्सन, जॉन क्रज़िन्स्की, जेना फिशर और बेंजामिन जोसेफ नोवाक को रखा गया था; हालांकि शृंखला के प्रसारण के दौरान इसमें विभिन्न कलाकारों को जोड़ा गया। मुख्य कलाकारों के अतिरिक्त कुछ उल्लेखनीय नामों में एड हेल्म्स, राशिदा जोन्स, एमी रायन, मिंडी कलिंग, क्रैग रॉबिन्सन, जेम्स स्पैडर, ऐली केम्पर और कैथरीन टेट हैं।
द ऑफिस को इसके पहले छोटे सत्र के दौरान मिश्रित समोलचानयें मिली लेकिन बाद के सत्रों में विशेषकर कैरेल के अभिनय की टेलीविजन समालोचकों ने स्तुति की। मूल ब्रितानी शृंखला से कलाकर, सामग्री, संरचना और स्वर में पर्याप्त भिन्नता लाने कर पर भी समालोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिलने लगी। ये सत्र वर्ष के अन्त में कई समालोचकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन धारावाहिकों की सूची में भी सम्मिलित किये गये। इस शृंखला ने विभिन्न पुरस्कार भी जीते जिनमें वर्ष 2006 में पीबॉडी अवार्ड, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, कैरेल के अभिनय के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, चार प्राइम टाइम एम्मी अवार्ड शामिल हैं। आठवाँ सत्र गुणवता में गिरावट के लिए अलोचना का शिकार हुआ जिसका मुख्य कारण कैरेल की सातवें सत्र से विदाई रहा जो इसका एक प्रमुख हास्य कलाकार था। हालांकि नौंवा और अन्तिम सत्र अंत में सकारात्मक समीक्षा मिली। इसके अंतिम धारावाहिक को मई 16, 2013 को प्रसारित किया गया जिसको लगभग 57 लाख लोगों ने देखा और समालोचकों से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की।[2] वर्ष 2016 में रॉलिंग स्टोन नामक पत्रिका ने द ऑफिस को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ 100 टेलीविजन धारावाहिकों में शामिल किया।[3]