मालाबार सागरतट
From Wikipedia, the free encyclopedia
मालाबार सागरतट (Malabar Coast) भारत के दक्षिण पश्चिम भाग में अरब सागर से लगे सागरतट को कहते हैं। यह दक्षिण भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, क्योंकि पश्चिमी घाट के पहाड़ मानसून में आने वाले बादलों को बाधित कर के उन्हें अपने पश्चिमी मुखों पर वर्षा गिराने पर विवश कर देते हैं।[1]