मोहम्मद सलाह
From Wikipedia, the free encyclopedia
मोहम्मद सलाह (अंग्रेज़ी: Mohamed Salah) मिस्र के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल और मिस्र की राष्ट्रीय टीम के लिए फ़ॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। मिस्र की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और सर्वकालिक महानतम अफ्रीकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह अपनी ड्रिब्लिंग (Dribbling) और गति के लिए जाने जाते हैं।[6][7][8]
२०१८ फीफा विश्व कप में मिस्र के साथ सलाह | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | मोहम्मद सलाह हामेद महरूस घाली[1] | ||
जन्म तिथि | 15 जून 1992 (1992-06-15) (आयु 31) | ||
जन्म स्थान | नाग्रीग, बासयौं, मिस्र[2] | ||
कद | 1.75 मीटर[3][4][5] | ||
खेलने की स्थिति | फ़ॉरवर्ड | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | लिवरपूल | ||
नम्बर | 11 |
सलाह ने वरिष्ठ स्तर पर अपने करियर की शुरुआत 2010 में अल मोकाव्लून के लिए खेलते हुए की। 2012 में वो बासेल में शामिल हो गए जहां उन्होंने दो स्विस सुपर लीग खिताब जीते। 2014 में, सलाह £1.1 करोड़ की कथित फीस पर चेल्सी में शामिल हुए। चेल्सी में कम मैचों में शामिल किए जाने के कारण सलाह ने 2016 में €1.5 करोड़ में रोमा के साथ करार किया।
2017 में सलाह ने £3.7 करोड़ के तत्कालीन क्लब रिकॉर्ड पर लिवरपूल के लिए हस्ताक्षर किए।[9] अपने पहले सत्र में उन्होंने 38 मैचों में सबसे अधिक प्रीमियर लीग गोल (32) करने का रिकॉर्ड बनाया और लिवरपूल को 2018 यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने में मदद की।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2011 में पदार्पण करने से पहले सलाह ने युवा स्तर पर मिस्र का प्रतिनिधित्व किया था। 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें सीएएफ मोस्ट प्रॉमिसिंग अफ्रीकन टैलेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।