रामी मालेक
From Wikipedia, the free encyclopedia
रामी सईद मालेक (जन्म: १२ मई १९८१) एक अमेरिकी अभिनेता हैं, जिन्हें यूएसए नेटवर्क टेलीविज़न श्रृंखला मिस्टर रोबोट (२०१५-२०१९) में एक कंप्यूटर हैकर की प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्होंने ड्रामा सीरीज़ में उत्कृष्ट प्रमुख अभिनेता के लिए २०१६ का प्राइमटाइम एमी पुरस्कार भी जीता। २०१९ में, मालेक को बोहेमियन रैप्सडी में गायक फ्रेडी मर्करी की भूमिका का निर्वहन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार मिला।,[1] और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार भी जीते।टाइम्स मैग्जीन ने उन्हें २०१९ के १०० सबसे प्रभावाशाली लोगो की सूची में शामिल किया है।
रामी मालेक | |
---|---|
२०१६ में मालेक | |
जन्म |
रामी सईद मालेक १२ मई १९८१ लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य |
शिक्षा | इवांसविले विश्वविद्यालय (बीएफए) |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | २००४–वर्तमान |
मिस्र के अप्रवासी परिवार में जन्मे मालेक लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में जन्मे और पले-बढ़े, और फिर उन्होंने इंडियाना के इवांसविले विश्वविद्यालय में थिएटर का अध्ययन किया। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन में सहायक भूमिकाओं के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें फॉक्स सिटकॉम द वॉर एट होम (२००५-२००७), एचबीओ मिनिसरीज द पैसिफिक (२०१०), और द नाइट एट द म्यूजियम फिल्म ट्राइलॉजी (२००६-२०१४) शामिल हैं। उन्होंने टेलीविज़न और वीडियो गेम के लिए भी वॉयसवर्क किया है। उन्हें प्रसिद्धि यूएसए ड्रामा मिस्टर रोबोट (२०१५-२०१९) में एक कंप्यूटर हैकर की प्रमुख भूमिका निभाने से मिली।२०१९ में प्रसिद्ध गायक फ्रेडी मर्करी की भूमिका बोहेमियन रैप्सडी में निभाने के लिए उन्होंने कई पुरस्कार जीते। वो २०२० में आने वाली जेम्स बोंड फिल्म में विलेन कि भूमिका अदा करेंगे।