रोता द्वीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
रोता (Rota), जो स्थानीय चामोर्रो भाषा में लूता (Luta) कहलाता है, उत्तरी मारियाना द्वीपों का, साइपैन और तीनिअन के बाद, तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं।[1]
सामान्य तथ्य भूगोल, अवस्थिति ...
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | प्रशान्त महासागर |
निर्देशांक | 14°09′13″N 145°12′11″E |
द्वीपसमूह | मारियाना द्वीपसमूह |
क्षेत्रफल | 85.38 km2 (32.965 sq mi) |
चौड़ाई | [convert: needs a number] |
अधिकतम ऊँचाई | 495 m (1624 ft) |
प्रशासन | |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 2,477 |
जन घनत्व | 29 /km2 (75 /sq mi) |
बंद करें
रोता उत्तरी मारियाना द्वीपों का दक्षिणतम द्वीप है और पूरे मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम ही इस से दक्षिण में स्थित है। रोता और गुआम की समुद्री दूरी लगभग 74 किमी है। रोता का सबसे बड़ा गाँव सिनापालो (Sinapalo), और सोंगसोंग (Songsong) इसका दूसरा सबसे बड़ा गाँव है।[2]