लान्तनौमापुक
From Wikipedia, the free encyclopedia
लान्तनौमापुक (आइसलैण्डी 'Landnámabók' का सही आइसलैण्डी उच्चारण) या लैन्डनामाबोक (अंग्रेज़ी विकृत उच्चारण), जिसे संक्षिप्त रूप से लान्तनौमा (Landnáma) भी कहते हैं, यूरोप के वाइकिंग युग के दौरान 9वीं और 10वीं सदी ईसवी में आइसलैंड में नॉर्स लोगों के आकर बस जाने का ऐतिहासिक वृत्तांत है। यह मध्यकालीन आइसलैण्डी भाषा में लिखा हुआ है।[1]