विश्व के आश्चर्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
विश्व के आश्चर्य ऐसे अद्भुत प्राकृतिक और मानव निर्मित संरचनाओं का संकलन है जो मनुष्य को आश्चर्यचकित करती हैं। प्राचीन काल से वर्त्तमान काल तक विश्व भर के आश्चर्यों की ऐसी कई विभिन्न सूचियाँ तैयार की गयी हैं।
समय-समय पर सबसे महान मानव निर्मित संरचनओं और विश्व में प्राकृतिक धरोहर की सूची को सदियों से संकलित किया गया है। प्राचीन विश्व के सात आश्चर्य, प्राचीन पुरातनता के सबसे उल्लेखनीय मानव निर्मित कृतियों की पहली ज्ञात सूची है। ये केवल भूमध्य सागर के आसपास स्थित निर्माण शामिल है। सात की संख्या को इसलिए चुना गया था क्योंकि यूनानियों ने इसे माना और बहुतो द्वारा इसे प्रतिनिधित्व किया गाया। इसी तरह के कई सूचियाँ मध्ययुगीन विश्व तथा आधुनिक विश्व के लिए बनायीं गयीं है।