श्वेत बटन खुम्ब
From Wikipedia, the free encyclopedia
अगेरिकस बाइस्पोरस यूरोप और उत्तरी अमेरिका के घास के मैदानों में उगने वाला एक खाने योग्य बेसीडियोमाइसिटी खुम्भ है। अपरिपक्व अवस्था में यह दो रंगों सफेद और भूरे रंगों में पाया जाता है। परिपक्व अवस्था में यह पोर्टोबेलो मश्रूम कहा जाता है।[2] छोटे आकार के पोर्टोबेलो मश्रूम को पोर्टोबेलिनी कहा जाता है ।
अगेरिकस बाइस्पोरस | |
---|---|
वर्गिकी (जीवविज्ञान)|वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | कवक |
डिवीज़न: | बसीडियोमाइकोटा |
वर्ग: | अगेरिकोमाइसिटीज़ |
गण: | अगेरिकेल्स |
कुल: | अगेरिकेसी |
जीनस: | अगेरिकस |
प्रजाति: | ए. बाइस्पोरस |
द्विपद नाम | |
अगेरिकस बाइस्पोरस (जैकब इमैन्युएल लैन्ग)/ एमिल जे. इम्बाक (1946)[1] | |
पर्यायवाची (वर्गिकी) | |
|
अपरिपक्व और सफेद मश्रूम को आम मश्रूम, बटन मश्रूम, सफेद मश्रूम, कृष्य मश्रूम, टेबल मश्रूम और चैम्पिग्नोन मश्रूम इत्यादि नामों से जाना जाता है। अपरिपक्व और भूरे रंग के मश्रूम को स्विस ब्राउन मश्रूम, रोमन ब्राउन मश्रूम, इतालवी ब्राउन, इतालवी मश्रूम, क्रेमिनी मश्रूम, बेबी बेला, ब्राउन कैप मश्रूम या चेस्टनट मश्रूम इत्यादि नामों से जाना जाता है।[3]
अगेरिकस बाइस्पोरस की खेती विश्व के सत्तर से अधिक देशों में होती है। यह विश्व में सबसे अधिक खाया जाने वाला मश्रूम है।