संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
संयुक्त राज्य के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति सरकार और देश का सयुंक्त प्रमुख है (अन्य कई देशों में सरकार और देश के अलग संवैधानिक पद होते हैं)। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति अपने पद के प्रभाव और मान्यता के द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। अमेरिका का राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मण्डल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)।
1951 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोई व्यक्ति जिसने दो वर्ष से अधिक राष्ट्रपति का कार्यभार सम्भाला है जब निर्वाचित कोई और हुआ था (निर्वाचित व्यक्ति की हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), केवल एक बार और चुने जा सकते हैं।[1] अगर कोई अवलम्बी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद सम्भाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 वर्ष वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 45 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 46 कार्यकाल हुये हैं (चूँकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड दो बार राष्ट्रपति लगातार नहीं बने)। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय की अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरीसन,[2] ज़ेकरी टेलर,[3] वारेन हार्डिंग,[4] और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,[5] जेम्स गार्फील्ड,[5][6] विलियम मकिन्ली,[7] और जॉन केनेडी) और एक ने त्यागपत्र दे दिया (रिचर्ड निक्सन)।[8]
जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मण्डल के सर्वसम्मत मत के पश्चात सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है। पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जॉन केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक)। 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा।