संयुक्त राष्ट्र भौगोलिक नाम विशेषज्ञ समूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
संयुक्त राष्ट्र भौगोलिक नाम विशेषज्ञ समूह (UNGEGN) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (ECOSOC) के नौ विशेषज्ञ समूहों में से एक है और भौगोलिक नामों के राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मानकीकरण से सम्बन्धित है। प्रत्येक पाँच वर्ष में UNGEGN सम्मेलन आयोजित किया जात है। UNGEGN अन्तरराष्ट्रीय दिशानिर्देश भी प्रकाशित करता है।