सदस्य:अरुण प्रताप/श्वेत बटन खुम्भ
From Wikipedia, the free encyclopedia
अगेरिकस बाइस्पोरस यूरोप और उत्तरी अमेरिका के घास के मैदानों में उगने वाला एक खाद्य बेसीडियोमाइसिटी खुम्भ है।अपरिपक्व अवस्था में यह दो रंगों सफेद और भूरे रंगों में होता है परिपक्व अवस्था में यह पोर्टोबेलो मशरूम कहा जाता है।[1] छोटे आकार के पोर्टोबेलो मशरूम को पोर्टोबेलिनी कहा जा सकता है ।
सामान्य तथ्य Agaricus bisporus, वर्गिकी (जीवविज्ञान)|वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
Agaricus bisporus | |
---|---|
वर्गिकी (जीवविज्ञान)|वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | कवक |
डिवीज़न: | बसीडियोमाइकोटा |
वर्ग: | अगेरिकोमाइसिटीज़ |
गण: | अगेरिकेल्स |
कुल: | अगेरिकेसी |
कुल: | अगेरिकस |
प्रजाति: | ए. बाइस्पोरस |
द्विपद नाम | |
Agaricus bisporus (J.E.Lange) Imbach (1946)<ref name='Imbach1946'> | |
पर्यायवाची | |
|
बंद करें
अपरिपक्व और सफेद मशरूम को आम मशरूम, बटन मशरूम, सफेद मशरूम, कृष्य मशरूम, टेबल मशरूम और चैम्पिग्नोन मशरूम इत्यादि नामों से जाना जाता है। अपरिपक्व और भूरे रंग के मशरूम को स्विस ब्राउन मशरूम, रोमन ब्राउन मशरूम, इतालवी ब्राउन, इतालवी मशरूम, क्रेमिनी मशरूम, बेबी बेला, ब्राउन कैप मशरूम, या चेस्टनट मशरूम इत्यादि नामों से जाना जाता है।[2]
अगेरिकस बाइस्पोरस की खेती सत्तर से अधिक देशों में होती है। यह विश्व में सबसे अधिक खाया जाने वाला मशरूम है।