हुन सेन
कम्बोडिया के प्रधानमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
हुन सेन (ख्मेर: ហ៊ុន សែន; जन्म 5 अगस्त 1952)[3] एक कम्बोडियाई राजनेता हैं, जो कि कम्बोडिया के प्रधानमंत्री तथा कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी (सीपीपी) के अध्यक्ष हैं। वे १९८५ से कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हैं, जिसके कारण वे विश्व के सबसे लम्बे कार्यकाल तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं, तथा सबसे लम्बे कार्यकाल तक पद पर रहने वाले सरकार प्रमुख में से हैं।[4] वे १९७९ से १९८६ तथा १९८७ से १९९० तक देश के विदेश मंत्री भी रहे हैं। उनकी पूरी सम्मानार्थ उपाधि सम्देच अक्का मोहा सेना पेदाई तेचो हुन सेन(ख्मेर: សម្តេចអគ្គមហាសេនាបតី តេជោ ហ៊ុន សែន; अर्थ "स्वामी प्रधानमंत्री, सर्वोच्च सैन्य कमांडर हुन सेन") है।[5] जन्म के समय उनका नाम हुन बुनल था, खमेर रूज से जुड़ने के दूसरे ही वर्ष उन्होंने अपना नाम बदल कर हुन सेन कर लिया।
सम्देच हुन सेन आरए, एनएम, एमपी | |
---|---|
२०१६ में हुन सेन | |
कम्बोडिया के चौतीसवें प्रधानमंत्री | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 30 नवम्बर 1998 | |
राजा | नोरदम सिहानुक नोरदम सिहामोनी |
पूर्वा धिकारी | उंग होउत (प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में) |
पद बहाल 21 सितम्बर 1993 – 30 नवम्बर 1998 द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में | |
राजा | नोरदम सिहानुक |
प्रथम प्रधानमंत्री | नोरदम रानारिद्ध उंग होउत |
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
उत्तरा धिकारी | पद समाप्त |
पद बहाल 14 जनवरी 1985 – 2 जुलाई 1993 कार्यकारी: 31 दिसंबर 1984 – 14 जनवरी 1985 | |
राष्ट्रपति | हेंग समरीन चेया सिम |
पूर्वा धिकारी | चान सी |
उत्तरा धिकारी | नोरदम रानारिद्ध (प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में) |
कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 20 जून 2015 | |
सहायक | सार खेंग से छुम |
पूर्वा धिकारी | चेया सिम |
विदेश मंत्री | |
पद बहाल 1987–1990 | |
पूर्वा धिकारी | कोंग क्रोम |
उत्तरा धिकारी | होर नाम्होंग |
पद बहाल 7 जनवरी 1979 – दिसंबर 1986 | |
प्रधानमंत्री | पेन सोवन चान सी |
पूर्वा धिकारी | इएंग सारी |
उत्तरा धिकारी | कोंग क्रोम |
कांदल से सांसद | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 25 नवम्बर 1998 | |
पूर्वा धिकारी | हेंग समरीन |
बहुमत | 422,253 (75.33%) |
कम्पोंग चाम से सांसद | |
पद बहाल 14 जून 1993 – 26 जुलाई 1998 | |
उत्तरा धिकारी | हेंग समरीन |
जन्म | 5 अगस्त 1952 (1952-08-05) (आयु 71) कम्पोंग चाम, कम्बोडिया |
जन्म का नाम | हुन बुनल |
राजनीतिक दल | कम्बोडियाई पीपल्स पार्टी |
जीवन संगी | बुन रानी (m. 1976) |
बच्चे | कम्सोत (स्वर्गवासी) हुन मानेट माना हुन मनिथ हुन मानी माली मालिस (गोद ली हुई) |
धर्म | थेरवाद बौद्ध |
पुरस्कार/सम्मान | ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ नेशनल मेरिट, कन्फ्युशियस शान्ति पुरस्कार 2017 |
हस्ताक्षर | |
जालस्थल | आधिकारिक जालस्थल |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | कम्बोडिया |
सेवा/शाखा | खमेर रूज कम्पुचियाई पीपल्स रिवोल्यूशनरी आर्मी |
सेवा काल | 1970–1999 |
पद | पाँच-सितारा जनरल[1][2] |
कमांड | डेमोक्रेटिक कम्पुचिया – पूर्वी क्षेत्र |
लड़ाइयां/युद्ध | वियतनाम युद्ध कम्बोडियाई गृह युद्ध |
हुन सेन जनवरी १९८५ में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए, जब एक-दलीय राष्ट्रीय असेम्बली ने उन्हें चान सी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। दिसंबर १९८४ में चान सी की मृत्यु के पश्चात उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया। उन्होंने यह पद १९९३ तक संयुक्त राष्ट्र समर्थित चुनाव होने तक संभाला, जिसमे किसी को बहुमत नहीं मिला। फुन्किन्पेक से आम सहमति के पश्चात सेन नोरदम रानारिद्ध के साथ द्वितीय प्रधानमंत्री बने और १९९७ के तख्तापलट तक इस पद पर रहे। १९९८ के चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी सीपीपी को विजय तो दिलाई मगर फुन्किन्पेक के साथ गठबंधन सरकार बनानी पड़ी। हुन सेन तबसे छह बार लगातार प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभाल रहे हैं।[6] जून २०१५ में चेया सिम की मृत्यु के पश्चात वे सीपीपी के अध्यक्ष चुने गये।[7] २०१८ में वह बिना विपक्ष के हुए चुनाव में वे छठी बार प्रधानमंत्री चुने गये।[8]