हॉगवर्ट्स
हैरी पॉटर यूनिवर्स से काल्पनिक ब्रिटिश स्कूल ऑफ मैजिक / From Wikipedia, the free encyclopedia
हॉगवर्ट्स जादूगरी और तंत्र का विद्यालय आम तौर पर छोटा रूप हॉगवर्ट्स ग्यारह से अठारह वर्ष के छात्रों के लिए जादू का एक काल्पनिक ब्रिटिश स्कूल है। जे॰ के॰ रोलिंग के हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली छः किताबों की घटनाएँ यही होती हैं।[3][4] यह एक काल्पनिक जगह है जिसका वर्णन हैरी पॉटर में किया गया है। यह एक तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने का विद्यालय है जहाँ छोटे जादूगरों और जादूगरनियों को जादू सिखाया जाता है। ये ब्रिटेन में स्थित एक किला है। हैरी पॉटर और उसके दोस्त यहीं पढ़ते हैं।
संसार | हैरी पॉटर |
---|---|
प्रकार | विद्यालय |
प्रथम उपस्थिति | हैरी पॉटर और पारस पत्थर |
नवीनतम उपस्थिति | हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े |
स्थापना | ईसा 9वीं/10वीं शताब्दी |
अवस्थिति | स्कॉटलैंड |
स्वामित्व | जादू मंत्रालय |
प्रधानाध्यापक |
|
उद्देश्य | जादुई कलाओं से युक्त बच्चों का प्रशिक्षण (जो जन्म के समय अपना पंजीकरण करा सकते थे तथा स्वीकृति पत्र ग्यारह की उम्र उल्लू के ख़त के माध्यम से भेजा जाता था।)[1] |
ध्येय वाक्य | लातिन: Draco dormiens nunquam titillandus ("सोए हुए ड्रैगन को कभी नहीं छेड़ते"[2]) |
रोलिंग ने इसके नामकरण के बारे में कहा है कि उन्होंने इस विद्यालय का नाम अनजाने में हॉगवर्ट पौधे से लिया है, जो उन्होंने पुस्तक लिखने से कुछ दिन पहले केव गार्डन्स में देखा था।[5][6] यद्यपि "द हॉगवर्ट्स" तथा "हॉगवर्ट" शब्द 1954 में जेफ्री विलियम्स की पुस्तक नाइजेल मॉल्सवर्थ में आ चुका है।[7][8]
हॉगवर्ट्स विद्यालय को एडिनबर्ग के लोरेटो विद्यालय की 2008 ऑनलाइन रैंकिंग छतीसवां श्रेष्ठ स्कॉटिश विद्यालय चुना गया।[9]