2018 एशियाई खेल
अट्ठारहवें एशियाई खेल / From Wikipedia, the free encyclopedia
अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग २०१८ के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन १८ अगस्त से २ सितम्बर २०१८ के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया था।
सामान्य तथ्य अट्ठारहवें एशियाई खेल, मेजबान शहर ...
अट्ठारहवें एशियाई खेल | |||
---|---|---|---|
2018 एशियाई खेलों का आधिकारिक चिह्न | |||
मेजबान शहर | जकार्ता तथा पालेमबांग, इण्डोनेशिया[1] | ||
वाक्य |
"एशिया की उर्जा"[2] (इण्डोनेशियाई: Energi Asia) | ||
प्रतिभागी देश | 45 | ||
स्पर्धाएँ | 40 खेलों में 465 स्पर्धाएँ | ||
उद्घाटन समारोह | 18 अगस्त[3] | ||
समापन समारोह | 2 सितम्बर | ||
आधिकारिक उद्घाटन |
जोको विडोडो इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति | ||
आधिकारिक समापन |
जुसुफ़ कल्ला इण्डोनेशिया के उपराष्ट्रपति | ||
खिलाड़ी शपथ | अर्की दिकनिया विस्नु | ||
मशाल जलाने वाला | सुसी सुसान्ति | ||
मुख्य आयोजक | गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम[4] | ||
जालस्थल | आधिकारिक जालस्थल | ||
|
बंद करें
ऐसा पहली बार है जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता (जो कि पूर्व में 1962 एशियाई खेलों का आयोजन कर चुका है) तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल दोनों नगरों के समीप स्थित बानदुंग तथा बांतेन में भी हैं। उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में आयोजित होंगे।
पहली बार ईस्पोर्ट्स तथा कैनोए पोलो को भी प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ईस्पोर्ट्स को 2022 एशियाई खेलोंं में मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।