21 जम्प स्ट्रीट
From Wikipedia, the free encyclopedia
21 जम्प स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: 21 Jump Street) एक अमेरिकी पुलिस जुर्म ड्रामा टेलिविज़न शृंखला है जो फॉक्स नेटवर्क पर १२ अप्रैल १९८७ से २७ अप्रैल १९९१ के बीच प्रसारित हुई थी व इसमें कुल १०३ प्रकरण थे। शृंखला में नौजवान दिखने वाले अंडरकवर पुलिस अफसर हाई स्कूलों, कॉलेजों और अन्य युवा स्थानों में होने जुर्मो की छानबीन करते हैं।[1] इसे पहले जम्प स्ट्रीट चैपल का शीर्षक दिया जाना था क्योंकि इसका कार्यालय एक चर्च में होता है परन्तु फॉक्स से अनुरोध किया की यह नाम बदल दिया जाए क्योंकि वे नहीं चाहते थे की दर्शक इसे कोई धार्मिक कार्यक्रम समझें।
21 जम्प स्ट्रीट | |
---|---|
शैली | पोलिस जुर्म ड्रामा |
निर्माता | पैट्रिक हैस्बर्घ स्टीफन जे. कैनल |
अभिनीत | जॉनी डेप होली रोबिंसन पिटर डीलुइसे डस्टिन गुयेन स्टीवन विलियम्स माइकल डीलुइसे माइकल बेंडेटी फ़्रेडरिक फोरेस्ट साल जेनको |
थीम संगीतकार | लियाम स्टर्नबर्ग |
प्रारंभिक थीम | "21 जम्प स्ट्रीट थीम" होली रोबिंसन द्वारा |
संगीतकार | पिटर बर्नस्टेन जे गुर्सका |
उद्गम देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एं) | अंग्रेज़ी |
सीजन कि संख्या | 5 |
एपिसोड कि संख्या | 103 |
उत्पादन | |
कैमरा सेटअप | एकल कैमरा |
प्रसारण अवधि | 45–48 मिनट |
निर्माता कंपनी | 20एथ सेंच्युरी फॉक्स टेलिविज़न एलबीएस कम्युनिकेशंस (1990–1991) पैट्रिक हैस्बर्घ प्रोडक्शंस स्टीफन जे. कैनल प्रोडक्शंस |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | फॉक्स (सत्र 1–4) सिंडिकेशन (सत्र 5) |
प्रकाशित | अप्रैल 12, 1987 (1987-04-12) – अप्रैल 27, 1991 (1991-04-27) |
संबंधित | |
बुकर (1989–1990) 21 जम्प स्ट्रीट (2012) |
यह कार्यक्रम शुरुआत में ही एक हीट कार्यक्रम साबित हुआ और युवा दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा. इसका आखरी सत्र मुख्यतः सिंडिकेशन और फॉक्स के सभी आम चैनलों पर प्रसारित किया गया। इस शृंखला ने जॉनी डेप के करियर को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण कार्य किया जिसके चलते उन्हें युवा प्रभावकारी का शीर्षक प्रदान किया गया। डेप को यह शीर्षक बेहद त्रासदायक लागा[2] परन्तु उन्होंने अपने समझौते के तहत शृंखला में कार्य करना जारी रखा जिसके लिए उन्हें हर प्रकरण के पीछे $४५,००० दिए जाते थे। आखिरकार उन्हें चौथे सत्र के बाद समझौते से बरी कर दिया गया।[2][3] इसकी एक नई शृंखला बुकर सितंबर १९८९ से जून १९९० के बीच एक सत्र के लिए प्रसारित की गई। इस शृंखला का फ़िल्म रूपांतरण १६ मार्च २०१२ को रिलीज़ किया गया जिसमें जोनाह हिल और चेनिंग टैटम मुख्य भूमिकाओं में है।