विकिपीडिया के वार्ता पन्नों पर अपने संदेश के नीचे हस्ताक्षर करें। ऐसा केवल वार्ता पन्नों पर ही करें, लेखों के पन्नों पर न करें। ऐसा करने से संवाद में आसानी होती है और हर संदेश के लेखक को पहचानने में मदद मिलती है। मिलकर सम्पादन करने के लिए संवाद बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे पढ़ने वालों को लेख का आरूप और प्रगति समझने में आसानी होती है।
|
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक दिशानिर्देश के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमती बनी हो। |
|
ये पन्ना छोटे शब्दों में: बातचीत पन्नों पे पोस्ट करते वक्त दस्तखत हमेशा डालें। अगर सॉफ्टवेयर अपनेआप दस्तखत नहीं डालता है तो ~~~~ इस्तेमाल करें। दस्तखत का कोड छोटा रखें, दस्तखत ज़्यादा बड़ा ना करें, और उसमें फाइल ना जोड़ें। पक्का करें कि दस्तखत हर कोई ठीक से पढ़ तो पा रहा है ना। |