अतल मैदान
गेहरे समन्दर के फर्स् का समतल भुमी / From Wikipedia, the free encyclopedia
अतल मैदान (abyssal plain) महासागरों की गहराईयों में सागरतह का विस्तृत मैदानी क्षेत्र होता है, जिसकी गहराई आमतौर पर 3,000 मीटर (9,800 फ़ुट) और 6,000 मीटर (20,000 फ़ुट) के बीच होती है। यह महाद्वीपीय चढ़ाव और मध्य-महासागर पर्वतमाला के बीच का क्षेत्र होता है और ऐसे मैदान पृथ्वी के लगभग 50% क्षेत्र पर फैले हुए हैं।[1][2] यह विश्व के सबसे चपटे और सबसे कम अध्ययन करे गए क्षेत्रों में से हैं। अतल मैदान महासागरीय द्रोणियों के महत्वपूर्ण भाग होते हैं और इन द्रोणियों में इन मैदानों के अलावा एक महासागरीय गर्त और निम्नस्खलन क्षेत्र भी होते है।[3]