अपाचे सर्वर
From Wikipedia, the free encyclopedia
अपाचे एचटीटीपी सर्वर को प्राय: संक्षेप में अपाचे कहते हैं। यह एक वेब सर्वर है जिसने वर्ड वाइड वेब (World Wide Web) के आरम्भिक विकास में महती भूमिका निभायी। यह नेटस्केप के वेब सर्वर का पहला कारगर विकल्प बनकर आया। आज यह अन्य यूनिक्स-आधारित वेब सर्वरों को हर मामले में टक्कर दे रहा है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "अपाचे सर्वर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
अपाचे का रखरखाव व विकास अपाचे सॉफ्टवेयर फाउन्डेशन की अगुवाई में सार्वजनिक रूप से होता है। यह सॉफ्टवेयर भिन्न-भिन्न संचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है।