अवाश नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
अवाश इथियोपिया की एक प्रमुख नदी है जिसका पूरा मार्ग ईथियोपिया के अंदर ही पड़ता है। यह आडिस अबाबा से पश्चिम में स्थित वरक़े पर्वत से शुरु होती है और लगभग १,२०० किमी का रास्ता तय करके एक झीलों की शृंखला में अन्त होती है जो गारगोरी झील से शुरु और अब्बे झील में अन्त होती हैं। यह झीलें जिबूती की सरहद पर स्थ्ति हैं। अवाश इथियोपिया के अम्हारा प्रदेश, ओरोमिया प्रदेश और सोमाली प्रदेश पर वस्तृत एक बन्द जलसम्भर की मुख्य नदी है। इसकी घाटी में मानव जाति अपने आरम्भिक काल से ही रह रही है और इसे १९८० में एक विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ।[1]
सामान्य तथ्य देश, स्रोत ...
अवाश नदी Awash River / አዋሽ ወንዝ | |
नदी | |
अवाश नदी के मार्ग का नक़्शा | |
देश | इथियोपिया |
---|---|
स्रोत | |
- स्थान | आडिस अलेम |
- निर्देशांक | 9°2′33″N 38°26′33″E |
मुहाना | |
- स्थान | अब्बे झील |
- निर्देशांक | 11°11′10″N 41°42′28″E |
लंबाई | 1,200 कि.मी. (746 मील) |
बंद करें