आइबिरिया एयरलाइंस
From Wikipedia, the free encyclopedia
१९२७ में संस्थापित आइबिरिया स्पेन की राजकीय विमान सेवा है मैड्रिड में स्थित यह एरलाइन्स अपने मुख्य आधार स्थलों बरजस एरपोर्ट और बार्सिलोना एल प्राट एरपोर्ट से कई सारे अंतराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ाने संचालित करती है। [2]
| ||||
स्थापना | २८ जून १९२७ | |||
---|---|---|---|---|
केन्द्र | अडोल्फो सुआरेज़ मेड्रिड–बर्जस एयरपोर्ट | |||
प्रमुख शहर | बार्सिलोना-El परैत एयरपोर्ट | |||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. | Iberia Plus/इंटरनेशनल एयरलाइन्स ग्रुप#लॉयल्टी प्रोग्राम | |||
विमानक्षेत्र लाउंज | Sala VIP | |||
एलाइंस | नवर्ल्ड | |||
सहयोगी |
| |||
बेड़े का आकार | 79 (excluding subsidiaries) | |||
गंतव्य | 89 (excluding subsidiaries) | |||
कंपनी का नारा |
¿Y mañana, te imaginas? (एंड टुमारो, कैन यू इमेजिन?) | |||
मातृ कंपनी | इंटरनेशनल एयरलाइन्स ग्रुप | |||
मुख्यालय | सिउडाड लिनेल, मेड्रिड, स्पेन[1] | |||
प्रमुख व्यक्ति |
| |||
जालस्थल | iberia.com |
आइबिरिया रीजनल (एक स्वतंत्र विमान सेवा एर नॉस्टरम द्वारा संचालित) और आइबिरिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर यह आइबिरिया समूह का निर्माण करती है। आइबिरिया समूह ३९ से अधिक देशों के ९० से अधिक गंतव्यों तक सेवा प्रदान करता है। कई अन्य एरलाइन्स के साथ कोड समझौते के आधार पर यह ९० दूसरे गंतव्यों तक की यात्रा सुविधा भी प्रदान प्रदान करता है।
८ अप्रैल २०१० को यह सूचना सार्वजनिक की गयी कि ब्रिटिश एरलाइन्स के साथ आइबिरिया के विलय के लिए समझौता हो गया और इस विलय के परिणाम स्वरूप आमदनी के आधार पर विश्व के तीसरे सबसे बड़े एरलाइन्स समूह का निर्माण होगा।
२९ नवंबर २०११ को दोनों एरलाइन्स के शेयर धारकों ने इस विलय को मंज़ूरी दे दी। जनवरी २०११ में नयी संयुक्त संस्था इंटरनॅशनल एरलाइन्स ग्रूप की स्थापना की गयी हालाँकि दोनों एरलाइन्स अब भी अपने ब्रांड नेम से ही सेवाएँ संचालित करती हैं। [3]
इस एरलाइन्स का मुख्य कार्यालय एम वी. ४९ बिज़्नेस पार्क मॅड्रिड में स्थित है २०१३ में इस एरलाइन्स में खर्चों में कमी की लिहाज से मॅड्रिड के सॅलमेंका डिस्ट्रिक्ट के कॅमपोज़ वेलज़क़ुज़ स्थित अपना पुराना मुख्य कार्यालय बदल दिया था।