आईब्रो थ्रेडिंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह आईब्रो (भौंह) के बाल हटाने की एक प्रक्रिया है जिसमें सूती (कॉटन) धागे का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आईब्रो के अनावश्यक बालों को बड़ी ही आसान तरीके से हटा कर सुंदर और सुडौल आकार प्राप्त किया जाता है। वैसे आईब्रो की थ्रेडिंग अपने चेहरे के हिसाब से करवानी चाहिए।[1] आईब्रो थ्रेडिंग का नाम आते ही सबसे पहला चेहरा महिलाओं का आता है मगर खुद को खूबसूरत दिखाने की होड़ में पुरुष भी पीछे नहीं हैं। वे भी खुद को आकर्षक दिखाने के लिए आईब्रो थ्रेडिंग का इस्तेमाल करने के लिए पार्लर जाते हैं। वैसे आजकल आईब्रो थ्रेडिंग करवाना बेहद आम बात है।[2]