आशीष विद्यार्थी
फिल्म अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
आशीष विद्यार्थी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इन्हें 11 अलग अलग भाषाओं में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया, मराठी सिनेमा हैं। इन्होंने टीवी में "हम पंछी एक चाल के" में भी काम किया था। 1995 में इन्हें द्रोह काल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।