आहड़ नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
आहड़ नदी (Ahar River) या आयड़ नदी भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह बेड़च नदी की एक सहायक नदी है (साथ ही यह बनास नदी, चम्बल नदी और यमुना नदियों की भी सहायक नदी है)। उदयपुर की प्रसिद्ध झीलों - पिछोला झील और फतेहसागर झील - का फैलाव जल इसी नदी में चला जाता है। पहले इस ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण नदी में सीवरेज और कूड़े से भरे उदयपुर शहर के जल की निकासी हो रही थी।[1][2][3] लेकिन अब सरकार ने इस पर ध्यान दिया है और इस नदी के उत्थान पर बहुत कार्य हो रहा है और इसे सुंदर बनाया जा रहा है।[4]
सामान्य तथ्य आहड़ नदी Ahar River, स्थान ...
आहड़ नदी Ahar River | |
---|---|
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | राजस्थान, उत्तर प्रदेश |
नगर | उदयपुर, मेवाड़ |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | अरावली पर्वतमाला |
• स्थान | उदयपुर ज़िला, मेवाड़, राजस्थान |
• निर्देशांक | 24°34′N 73°48′E |
नदीमुख | आहड़-बेड़च संगम |
• स्थान |
मध्य प्रदेश, भारत |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | आहड़ नदी, बेड़च नदी, बनास नदी, चंबल नदी, यमुना नदी, गंगा नदी |
नदी तंत्र | गंगा |
बंद करें