इजीजेट
From Wikipedia, the free encyclopedia
इजीजेट (एल एस ई (LSE) EZJ), ब्रिटेन का एक लो-कॉस्ट (कम खर्चे में हवाई यात्रा) एयरलाइन कंपनी हैं जो लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट में स्थित हैं4। यात्री परिवहन एवं घरेलु एवं अंतरराष्ट्रीय सेवाएं (32 देशों के 700 गंतव्यों पर) के आधार पर यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा एयरलाइन्स हैं। इजीजेट, पी.ल.सी (PLC), लंदन स्टॉक एक्सचेंज में भी लिस्टेड हैं एवं ऍफ़टीइसइ 100 का प्रमुख घटक हैं। 30 सितम्बर, 2014 तक इसकी कर्मचारियों की संख्या 8900 थी जो पूरे यूरोप में फैले हुए हैं लेकिन सबसे अधिक यूनाइटेड किंगडम में हैं।[2]
इजीजेट का लोगो | |
व्यापार करती है | लंदन शेयर बाजार |
---|---|
नियति | सक्रिय |
स्थापना | लूटन हवाई अड्डा 1995 |
मुख्यालय | लूटन हवाई अड्डा , यूनाइटेड किंगडम |
कर्मचारी | 13,000[1] |
वेबसाइट | https://easyjet.com |
अपने स्थापना के बाद से 1995 से इजीजेट ने काफी तेज गति से वृद्धि की हैं, ये वृद्धि अधिग्रहणों एवं लोगों के लो-कॉस्ट हवाई यात्रा के प्रति रुझान के चलते हुआ हैं। यह एयरलाइन अपनी सहयोगी कम्पनी इजीजेट स्विट्ज़रलैंड, के साथ 200 से ज्यादा एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करती हैं,12 जिसमें ज्यादातर एयरबस 319 हैं। यूरोप में इसके 24 संचालन केंद्र हैं, जिनमे गैटविक हवाईअड्डा सबसे बड़ा हैं। इजीजेट ने 2014 में साढे ६ करोड यात्रिओं को ढोया एवं रयानएयर के बाद यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी कम किराये वाली विमान सेवा हैं। [3][4]