इन्तर्नास्योनाल
From Wikipedia, the free encyclopedia
इन्तर्नास्योनाल या इन्टरनैश्नाले (फ़्रांसिसी: L'Internationale) १९वीं सदी के अंतिम भाग से विश्वभर में वामपंथी विचारधारा से जुड़े हुए लोगों का एक प्रेरक गीत रहा है। 'इन्तर्नास्योनाल' शब्द का अर्थ 'अंतर्राष्ट्रीय' है और इस गीत का केन्द्रीय सन्देश है कि दुनिया भर के लोग एक ही जैसे हैं और उन्हें मिलकर ज़ुल्म से लड़कर उसे हराना चाहिए। यह गीत मूल रूप से १८७१ में फ़्रांसिसी भाषा में युझ़ैन पोतिये (Eugène Pottier, बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) द्वारा लिखा गया था, लेकिन तब से इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।[1] इसे अक्सर एक हाथ को मुट्ठी बनाकर हवा में सलाम के रूप में उठाए हुए गाया जाता है।[2]
सामान्य तथ्य समुदाय जिसका राष्ट्रगान है, अन्य नाम ...
मूल फ़्रांसिसी में 'इन्तर्नास्योनाल' | |
समुदाय जिसका राष्ट्रगान है |
अंतर्राष्ट्रीय साम्यवादी गुट अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी गुट अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी गुट अंतर्राष्ट्रीय गणतांत्रिक गुट |
---|---|
अन्य नाम | L'Internationale (French) |
बोल | युझ़ैन पोतिये, १८७१ |
संगीत | प्येर द गेइते, १८८८ |
घोषित | १८९० के दशक में |
संगीत के नमूने | |
बंद करें