ईवान आईवाज़ोवस्की
From Wikipedia, the free encyclopedia
ईवान कॉन्स्टेनटिनोविच आईवाज़ोवस्की (रूसी: Ива́н Константи́нович Айвазо́вский, आर्मेनियाई: Հովհաննես Այվազովսկի Hovhannes Ayvazovski');[lower-alpha 2] 29 जुलाई 1817 – 2 मई 1900) एक रूसी प्रकृतवादी चित्रकार थे। उन्हें इतिहास के महानतम सामुद्रिक कलाकारों में से एक माना जाता है।[11] बचपन में ईसाई बनने पर इनका नाम Hovhannes Aivazian रखा गया था। इनका जन्म काला सागर के तटीय शहर फिओदोसिया में एक आर्मेनियाई परिवार में हुआ था और ये जीवन भर मुख्यत: अपने मूल प्रांत क्रीमिया में ही रहे।
ईवान आईवाज़ोवस्की | |
---|---|
स्वयं का चित्र, 1874, कैनवस पर तेल से, 74 × 58 cm, उफ्फीज़ी, फ्लोरेंस[1][2] | |
जन्म |
Hovhannes Aivazian (baptized) साँचा:OldStyleDate फिओदोसिया, तौरिदा, रूसी साम्राज्य (वर्तमान में क्रीमिया, यूक्रेन/रूस के बीच विवादित)[lower-alpha 1] |
मौत |
साँचा:OldStyleDate (aged 82) फिओदोसिया, रूसी साम्राज्य |
समाधि | सेट. सैर्गिस आर्मेनियाई गिरिजाघर, फिओदोसिया |
शिक्षा | इम्पीरियल अकादमी ऑफ आर्ट्स |
प्रसिद्धि का कारण | चित्रकारी, पेंटिंग |
जीवनसाथी |
जुलिया ग्रेव्स (1848–77) अन्ना बुर्नाज़ियान (1882–1900) |
सेट. सैर्गिस आर्मेनियाई गिरिजाघर, फिओदोसिया | |
पुरस्कार | नीचे देखें |
इम्पीरियल अकादमी ऑफ आर्ट्स में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ये यूरोप घूमने गये और १८४० में कुछ समय तक इटली में रहे। फ़िर वो रूस वापस आ गये और रूसी नौसेना में आधिकारिक चित्रकार की हैसियत से नौकरी करने लगे। आईज़ोवस्की के तत्कालीन रूसी साम्राज्य के सैन्य व राजनीतिक प्रबुद्ध जनों से अच्छे संबंध थे और वो अक्सर सैन्य सम्मेलनों में शामिल हुआ करते थे। शासक रोमानोव घराना उन्हें बहुत मानता था, उनके कार्यों को प्रायोजित करता था व साम्राज्य में उनका आजीवन बहुत सम्मान रहा। रूस में किसी अत्यंत ही मनोरम व खूबसुरत वस्तु या दृश्य की प्रशंसा करने के लिये एंटोन शेखोव द्वारा आईज़ोवस्की के सम्मान में कहा गया वाक्य यह तो आईज़ोवस्की के चित्रकारी के काबिल है ("worthy of Aivazovsky's brush") अभी भी प्रयोग किया जाता है।[12]
अपने काल के सर्वाधिक प्रसिद्ध रूसी कलाकारों में से एक आईज़ोवस्की रूस के बाहर भी उतने ही प्रचलित थे। संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में उनके कई सारे व्यक्तिगत प्रदर्शनियाँ लगीं जो बहुत सराही गयीं। अपने लगभग ६० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ६००० से ज्यादा चित्र बनाए, [13][14] जिसकी वजह से उन्हें उस काल का सफलतम चित्रकार माना जाता है।[15][4] उनके अधिकतर कार्य समुद्री दृश्य हैं, लेकिन उन्होंने युद्ध के दृश्य, आर्मेनियाई विषय-वस्तु और वर्णनात्मक चित्रांकन भी किए हैं। आईज़ोवस्की के अधिकतर कार्य रूसी, आर्मेनियाई व यूक्रेनी संग्रहालयों में रक्खे हैं।