उत्तर कोरिया
एशिया में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तर कोरिया, आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (हंगुल: 조선민주주의인민공화국, हांजा: 朝鮮民主主義人民共和國) पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है।
कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य 조선민주주의인민공화국 जोसन मिंजुजुई इंमिं गोंगहुआगुग |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: 강성대국 "शक्तिशाली और समृद्ध देश" |
||||||
राष्ट्रगान: देशभक्ति का गीत (राष्ट्रगान उत्तर कोरिया) (अंग्रेज़ी: Aegukka) | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | प्योंगयांग 39°2′N 125°45′E | |||||
राजभाषा(एँ) | कोरियाई भाषा | |||||
निवासी | उत्तरी कोरियाई, कोरियाई | |||||
सरकार | जूचे समाजवादी गणराज्य, एकल दल वामपंथी राज्य |
|||||
- | गणराज्य के चीर अध्यक्ष | किम इल-सुंग (दिवंगत) |
||||
- | राष्ट्रीय रक्षा आयोग के अध्यक्ष | किग जोंग-इल | ||||
- | सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के अध्यक्ष | चोय योंग-होय | ||||
- | प्रधानमंत्री | किम यांग-इल | ||||
विधान मण्डल | सुप्रीम पीपुल्स असेंबली | |||||
स्थापना | ||||||
- | स्वतंत्रता की घोषणा | १ मार्च १९१९ | ||||
- | मुक्ति | १५ अगस्त १९४५ | ||||
- | आधिकारिक घोषणा | ९ सितंबर १९४८ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १२०,५४० km2 (९८वाँ) | ||||
- | जल (%) | ४.८७ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००९ जनगणना | २२,६६६,००० (५१ वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००७ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $४० अरब(₹3264762000) (९५ वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $१,७०० (२००८ अनु॰) (१९१ वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (१९९८) | 0.७६६ उच्च · ७५ वां |
|||||
मुद्रा | उत्तर कोरियाई वॉन (₩) (KPW) | |||||
समय मण्डल | कोरिया मानक समय (यू॰टी॰सी॰+९) | |||||
दिनांक प्रारूप | yy, yyyy년 mm월 dd일 yy, yyyy/mm/dd (CE–१९११, CE) |
|||||
दूरभाष कूट | ८५० | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .kp | |||||
1. | ^ अ. १९९४ में निधन, १९९८ में चीर अध्यक्ष घोषित।
^ ब. किग जोंग-इल देश और सरकार में किसी पद पर काबिज नहीं होने के बावजूद देश के सबसे बड़ी हस्ती हैं। इनका आधिकारिक दर्जा उत्तर कोरिया राष्ट्रीय रक्षा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर है, जिस पर वे १९९४ से बने हुए हैं। |
1910 में, कोरिया साम्राज्य पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अन्त में जापानी आत्मसमर्पण के बाद, कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया कर दिया गया, जहाँ इसके उत्तरी क्षेत्र पर सोवियत संघ तथा दक्षिण क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा कब्जा कर लिया गया। इसके एकीकरण पर बातचीत विफल रही, और 1948 में, दोनों क्षेत्रों पर अलग-अलग देश और सरकारें: उत्तर में सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, और दक्षिण में पूँजीवादी गणराज्य कोरिया बन गईं। दोनों देश के बीच एक यूद्ध (1950-1953) भी लड़ा जा चुका हैं। कोरियाई युद्धविधि समझौते से युद्धविराम तो हुआ, लेकिन दोनों देश के बीच शान्ति समझौते हस्ताक्षर नहीं किए गए।[1]
उत्तर कोरिया आधिकारिक तौर पर स्वयं को आत्मनिर्भर समाजवादी राज्य के रूप में बताता है।[2] और औपचारिक रूप से चुनाव भी किया जाता है। हालाँकि आलोचक इसे अधिनायकवादी तानाशाही का रूप मानते है, क्योंकि यहाँ की सत्ता पर किम इल-सुंग और उसके परिवार के लोगो का अधिपत्य हैं। कई अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के अनुसार उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन का समकालीन दुनिया में कोई समानान्तर नहीं है।[3][4][5] सत्तारूढ़ परिवार के सदस्य की अगुवाई में कोरिया की श्रमिक पार्टी (डब्ल्यूपीके), देश की सत्ता चलती है और दोनों देशों के पुनर्मिलन के लिए डेमोक्रेटिक फ़्रण्ट का नेतृत्व करता है जिसमें सभी राजनीतिक अधिकारियों के सदस्य होने की आवश्यकता होती है।[6]
राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता की विचारधारा "जुचे", 1972 में "मार्क्सवादी-लेनीनवादी के रचनात्मक प्रयोग" के रूप में संविधान में पेश की गई। राज्य के उद्यमों और सामूहिक कृषि के माध्यम से कृषि उत्पादन पर राज्य का स्वामित्व होता हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आवास और खाद्य उत्पादन जैसी अधिकांश सेवाएँ सब्सिडी वाली या राज्य-वित्त पोषित हैं। 1994 से 1998 तक, उत्तर कोरिया में अकाल पड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप 0.24 से 0.42 मिलियन लोगों की मौत हुई और देश अब भी खाद्य उत्पादन में संघर्ष कर रहा है।[7] उत्तर कोरिया सोंगुन या "सैन्य-पहले" नीति का पालन करता है।[8] 1.21 मिलियन की इसकी सक्रिय सेना, चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है।[9] नार्थ कोरिया एक परमाणु हथियार सम्पन्न देश हैं।[10][11] उत्तर कोरिया अपने आप को एक नास्तिक देश मानता है यहाँ पर कोई आधिकारिक पन्थ भी नहीं है साथ ही सार्वजनिक रूप से पन्थ को एक हासिए पे ही रखा जाता हैं। यहां के तानाशाह किम जोंग उन ने नार्थ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर को अपनी एंटी एयरक्राफ्ट गन से गोली मारी थी क्योंकि किम जोंग उन की एक स्पीच में उनको हल्की सी आंख लग गई थी और किम जोंग उन ने अपने फूफा को देशद्रोह के आरोप में उन्हें फंसाया गया और उन्हें १२० शिकारी कुत्तों के सामने छोड़ दिया क्योंकि किम जोंग उन को लगता था कि उनके फूफा उनसे नॉर्थ कोरिया की सत्ता न छीन ले। किम जोंग उन ने एक अमेरिकन सिटीजन Otto Warmbier नाम के एक शख्स को सजा सुनाई थी क्योंकि Otto Warmbier से एक छोटी सी भूल हो गई थी। जब Otto Warmbier अपने देश अमेरिका गए तब वहां उनकी मृत्यु हो गई थी।