कादम्बिनी गांगुली
भारतीय चिकित्सक / From Wikipedia, the free encyclopedia
कादम्बिनी गांगुली (जन्म- 18 जुलाई, 1861, भागलपुर, बिहार; मृत्यु- 3 अक्टूबर, 1923, कलकत्ता, ब्रिटिश भारत) भारत की पहली स्नातक और फ़िजीशियन महिला थीं। यही नहीं उनको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी प्राप्त है। कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। इन्होंने कोयला खदानों में काम करने वाली महिलाओं की लचर स्थिति पर भी काफ़ी कार्य किया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से कादम्बिनी बहुत प्रभावित थीं। उनमें देशभक्ति की भावना बंकिमचन्द्र की रचनाओं से ही जाग्रत हुई थी।[1] उनका विवाह द्वारकानाथ गांगुली के साथ हुआ था जो ब्राह्म समाज के प्रमुख नेता एवं समाजसुधारक थे।
सामान्य तथ्य कादम्बिनी गांगुली, जन्म ...
कादम्बिनी गांगुली | |
---|---|
जन्म |
कादम्बिनी बोस 18 जुलाई 1861 भागलपुर,बिहार,ब्रिटिश राज |
मौत |
3 अक्टूबर 1923 (आयु: 63) कोलकाता, ब्रिटिश राज |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा की जगह |
बेथुने कॉलेज कोलकाता विश्वविद्यालय |
पेशा | डॉक्टर, महिला मुक्ति |
गृह-नगर | भागलपुर, बिहार |
जीवनसाथी | द्वारकानाथ गांगुली |
बच्चे |
|
बंद करें
प्रथम महिला जिन्होंने कांग्रेस को संबोधित किया - कदम्बिनी गांगुली है