कोणधारी
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोणधारी या शंकुधारी (अंग्रेज़ी: coniferous, कॉनिफ़ॅरस) वृक्षों की एक प्रजाति है। यह ठन्डे या कम गरम क्षेत्रों में पनपते हैं और इनपर कोण या शंकु उगते हैं। इन पेड़ों का जनन इन्ही कोणों के माध्यम से होता है। ऐसे पेड़ों के पत्ते भी प्रायः चपटे होने की अपेक्षा लम्बी तीलियों जैसे होते हैं। वैज्ञानिक रूप से इन पेड़ों को 'पाइनोफ़ाइटा' (Pinophyta), 'कॉनिफ़ॅरोफ़ाइटा' (Coniferophyta) या कॉनिफ़ॅरे (Coniferae) कहा जाता है। चीड़ (पाइन), तालिसपत्र (यू), प्रसरल (स्प्रूस), सनोबर (फ़र) और देवदार (सीडर) के पेड़ इसी कोणधारियों की श्रेणी में आते हैं।[1]
सामान्य तथ्य कोणधारी (पाइनोफ़ाइटा) Conifers (Pinophyta), वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
कोणधारी (पाइनोफ़ाइटा) Conifers (Pinophyta) | |
---|---|
उत्तरी कैलीफ़ोरनिया में एक कोणधारियों का जंगल | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | स्पर्मैटोफ़ाइटा (Spermatophyta) |
अश्रेणीत: | अनावृतबीजी (Gymnospermae) |
विभाग: | पाइनोफ़ाइटा (Pinophyta) |
वर्ग: | पिनोप्सिडा (Pinopsida) |
गण व कुल | |
|
बंद करें