कोशिका रंजक
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोशिका रंजक ( Haematoxylin या hematoxylin / हेमैटोक्सिलीन) एक रासायनिक यौगिक है जो एक प्राकृतिक रंजक है। यह 'हैमेटोक्सिलम कम्पेचिआनम' (Haematoxylum campechianum) नामक वृक्ष की लकड़ी से निकाला जाता है।[1][2] इसका रासायनिक सूत्र साँचा:Chem/atomसाँचा:Chem/atomसाँचा:Chem/atomसाँचा:Chem/atomसाँचा:Chem/atomसाँचा:Chem/atom है। इसका उपयोग ऊतकों को रंगने के लिये [3][4][5][6] तथा वस्त्र उद्योग एवं चर्म उद्योग में रंजक के रूप में होता रहा है। [7][8] रंजक के रूप में इसे अनेक नामों से जाना जाता र्हा है, जैसे 'पालो डी कम्पाची' (Palo de Campeche),[8] 'लॉगवुड सत्व',[7] नीलकाष्ठ[9] और श्यामकाष्ठ।[9] ऊतिकी में कोशिकारंजक का उपयोग करके के बाद प्रायः उसे इओसिन के द्वारा विरुद्धरंजन (counterstaining) किया जाता है।[1][10][11]
कोशिका रंजक | |
---|---|
अन्य नाम | Hematoxylin; Natural Black 1; Hematoxyline; Hydroxybrazilin; Hydroxybrasilin; C.I. 75290 |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [517-28-2][CAS] |
पबकैम | 10603 |
MeSH | Hematoxylin |
SMILES | Oc2cc3C[C@]4(O)COc1c(O)c(O)ccc1C4c3cc2O |
InChI | 1/C16H14O6/c17-10-2-1-8-13-9-4-12(19)11(18)3-7(9)5-16(13,21)6-22-15(8)14(10)20/h1-4,13,17-21H,5-6H2/t13?,16-/m0/s1 |
कैमस्पाइडर आई.डी | 21106443 |
गुण | |
रासायनिक सूत्र | C16H14O6 |
मोलर द्रव्यमान | 302.28 g mol−1 |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
यद्यपि इस रंजक का नाम हैमेटोक्सिलिन है, किन्तु वास्तव में इसका सक्रिय रंजक हैमेटीन का ऑक्सीकृत रूप होता है। [1][7][8][12][13] अपने शुद्ध रूप में हैमेटोक्सिलिन एक रंगहीन, क्रिस्टलीय ठोस है। [7][14] लेकिन इसके बाजार में उपलब्ध नमूने हल्के भूरे या गहरे भूरे होते हैं।[2][15]