खनिज
From Wikipedia, the free encyclopedia
खनिज प्राकृतिक रूप से विद्यमान समरूप तत्त्व हैं जिनकी एक निश्चित आन्तरिक संरचना है। एक खनिज विशेष जो निश्चित तत्त्वों का योग है, उन तत्त्वों का निर्माण उस समय के भौतिक व रासायनिक परिस्थितियों का परिणाम है। इसके फलस्वरूप ही खनिजों में विविध रंग, काठिन्य, चमक, घनत्व तथा विविध क्रिस्टल पाए जाते हैं। भू-वैज्ञानिक इन्हीं विशेषताओं के आधार पर खनिजों का वर्गीकरण करते हैं।
सामान्यतः खनिज अयस्कों में पाए जाते हैं। किसी भी खनिज में अन्य अवयवों या तत्त्वों के मिश्रण या संचयन हेतु 'अयस्क' शब्द प्रयुक्त होता है। खनन का आर्थिक महत्त्व तभी है जब अयस्कों में खनिजों का संचयन पर्याप्त मात्रा में हो।