ख़ोतान नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
ख़ोतान नदी (Khotan River) मध्य एशिया में शिंजियांग क्षेत्र में बहने वाली एक नदी है जो काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी के संगम से उत्पन्न होती है। यह दोनों उपनदियाँ कुनलुन पर्वत क्षेत्र से उत्तर की ओर जाकर टकलामकान मरुस्थल में प्रवेश करती हैं जहाँ यह ख़ोतान शहर से लगभग 145 किमी उत्तर में इनका संगम होता है। यहाँ से आरम्भ हुई ख़ोतान नदी लगभग 290 किमी मरुभूमि में बहकर तारिम नदी में विलय कर जाती है। इस नदी का पानी हिम पिघलने से आता है, इसलिए आमतौर पर इसमें पानी केवल ग्रीष्मऋतु में ही होता है। अन्य मौसम में इस नदी के मार्ग पर कुछ भारी गाड़ियाँ चलाई जा सकती हैं और सन् 1995 में तारिम मरुभूमि राजमार्ग के निर्माण से पहले यही तारिम द्रोणी को वाहन से पार करने का एकमात्र मार्ग था।[1][2][3]
सामान्य तथ्य ख़ोतान नदी Khotan River, स्थान ...
ख़ोतान नदी Khotan River | |
---|---|
ख़ोतान नदी शिंजियांग में काराकाश नदी और योरुंगकाश नदी के संगम से उत्पन्न होती है (अंतरिक्ष से चित्रण) | |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: "{{{pushpin_map}}}" is not a valid name for a location map definition। | |
स्थान | |
भौतिक लक्षण | |
नदीमुख | तारिम नदी |
• निर्देशांक |
40.478479°N 80.944169°E / 40.478479; 80.944169 |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें