खुल्दाबाद
From Wikipedia, the free encyclopedia
खुल्दाबाद (Khuldabad) (उर्दू: خلد آباد ) भारत के महाराष्ट्र राज्य के छत्रपती संभाजीनगर ज़िले(औरंगाबाद) में स्थित एक शहर है। यहाँ मुग़ल शासक औरंगज़ेब का मकबरा है। प्रसिद्ध भद्र मारुति मंदिर भी यहीं स्थित है। यह एलोरा गुफाओं के बहुत पास है और यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग ५२ गुज़रता है। शहर आसपास के क्षेत्र से कुछ ऊँचाई पर है, जिस कारणवश यहाँ का मौसम कुछ ठंडा रहता है और यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य भी है।[1][2]
सामान्य तथ्य खुल्दाबाद Khuldabad, देश ...
खुल्दाबाद Khuldabad | |
---|---|
{{{type}}} | |
ज़ैनुद्दीन शिराज़ी का मज़ार | |
निर्देशांक: 20.007°N 75.194°E / 20.007; 75.194 | |
देश | भारत |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | छत्रपती संभाजीनगर ज़िला |
ऊँचाई | 857 मी (2,812 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 15,749 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
बंद करें