गुप्तचर्या
From Wikipedia, the free encyclopedia
गुप्तचर्या या गुप्तचरी (गुप्त रहते हुए भेद निकालने का कार्य) गुप्तचरों और भेदियों द्वारा किया जाता है। विशेषकर युद्धकाल में सब देश अपने भेदियों को भेजकर दूसरे देशों की सेना, सरकार, उत्पादन, वैज्ञानिक उन्नति आदि के तथ्यों के विषय में सूचना प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं। इसे चारवृत्ति, चर कार्य या गुप्तचरी या खुफियागिरी या जासूसी भी कहते हैं। गुप्तचर जो सूचना इकट्ठा करते हैं उसे आसूचना (इन्टेलिजेन्स) कहते हैं।
गुप्तचरी नैतिकता की दृष्टि से आपत्तिजनक है और बहुधा ये लोग ही इस कार्य को सफलता से कर सकते हैं जिनको अच्छे बुरे का विचार न हो।