टाइम्स स्क्वायर
From Wikipedia, the free encyclopedia
टाइम्स स्क्वायर (अंग्रेज़ी: Times Square), न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहैटन इलाके में अवस्थित एक महत्वपूर्ण सड़क चौराहा है, जोकि न्यूयॉर्क का एक अतिप्रसिद्ध, वाणिज्यिक, मनोरंजन एवं पर्यटन केन्द्र भी है। यह चौराहा, मैनहैटन के ब्रॉडवे और सेवेन्थ ऍवेन्यू के प्रतिच्छेदन से बनी है, और उत्तर से दक्षिण, ४७थ स्ट्रीट से ४२ड स्ट्रीट के बीच अवस्थित है। बीते वर्षों में यह स्थान न्यूयॉर्क शहर के एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केन्द्र बन कर उभरा है, तथा इसे न्यूयॉर्क एवं संयुक्त राज्य के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। बिल्बोर्डों और प्रचार बोर्डों से दिन-रात आलौकिक रहने तथा निरंतर गतिविधियों का केन्द्र बने रहने के कारण, अमरीका में इसे "दुनिया का चौराहा", "विश्व का हृदय" और "सेण्टर ऑफ़ द यूनिवर्स"("ब्रह्माण्ड का केन्द्र") जैसे नामों से पुकारा जाता है। यह न्यूयॉर्क के मनोरंजन का केन्द्र कहे जाने वाले ब्रॉडवे थिएटर डिस्ट्रिक्ट का भी केन्द्र, अतः इसे वैश्विक मनोरञ्जन उद्योग का भी महत्वपूर्ण केन्द्र है। तथा टाइम्स स्क्वायर दुनिया के व्यस्ततम नगरीय पदयात्रा मार्गों में से एक भी है, एवं विश्व के प्रसिद्धतम पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष, एक अनुमानित ५ करोड़ पर्यटक आते हैं। न्यूयॉर्क पर्यटन के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन टाइम्स स्क्वायर से तकरीबन ३३०००० लोग गुज़रते हैं, जबकि कुछ विशेष दिनों में यहाँ से गुजरने वाले पदयात्रियों की सङ्ख्या ४६०००० तक भी पहुँच सकती है। यह चौराहा न्यूयॉर्क महानगर के नगर चौक के सामान हैसियत रखती है।
टाइम्स स्क्वायर | ||
---|---|---|
न्यूयॉर्क का एक इलाका | ||
| ||
उपनाम: दुनिया का चौराहा विश्व का हृदय ब्रह्माण्ड का केन्द्र | ||
राज्य | न्यूयॉर्क | |
शहर | न्यूयॉर्क शहर | |
बरो | मैनहैटन | |
रेखांकन | ब्रॉडवे, सेवेन्थ एवेन्यू, फोर्टी-सेकंड स्ट्रीट और फोर्टी-सेवेन्थ स्ट्रीट | |
ऐतिहासिक संरचनाएँ | डफ़ी स्क्वायर जॉर्ज कोहन मूर्ति वन टाइम्स स्क्वायर |