नूनातक
From Wikipedia, the free encyclopedia
नूनातक (nunatak) किसी हिमानी (ग्लेशियर), हिमचादर या अन्य बर्फ़ से पूरी तरह ढके हुए विस्तृत क्षेत्र में एक बर्फ़-रहित खुला हुआ पथरीला पहाड़, चट्टान या पर्वत होता है। इन्हें अक्सर हिमानी द्वीप (glacial islands) भी कहा जाता है।[1]
हिम और बर्फ़ से ढके क्षेत्रों में एक स्थान अक्सर अन्य स्थानों जैसा दिखता है और नूनातकों को स्थान-पहचान व मार्गदर्शन के लिये प्रयोग किया जाता है। नूनातकों पर रहने वाले जीव बर्फ़ से घिरे होने के कारण अक्सर अन्य स्थानों के जीवों से सम्पर्क खो बैठते हैं और उनके वासस्थान अलग-अलग रूपों में विकसित होते हैं।[2]