![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ef/State_emblem_of_Pakistan.svg/langhi-640px-State_emblem_of_Pakistan.svg.png&w=640&q=50)
पाकिस्तान के वैदेशिक सम्बन्ध
पाकिस्तान के वैदेशिक सम्बन्धों का अवलोकन / From Wikipedia, the free encyclopedia
पाकिस्तान विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मुसलमान बाहुल्य देश है व एक परमाणु सम्पन्न देश है। यह विश्व का एकमात्र इस्लामी परमाणु सम्पन्न देश है। यह तथ्य इसकी विदेशी नीति में विशेष पात्र निभाती है। जिसमें परमाणु व अन्य सैन्य शस्त्रों का अधिग्रहण, महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पाकिस्तान की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति है। जो कि तेल सम्पन्न क्षेत्र के निकट है व विश्व के कुछ सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों पर स्थित है। आधिकारिक तौर पर यह एक इस्लामी गणराज्य है, और इस्लामी सहयोग संगठन का एक सदस्य भी है। साथ ही इसे अमेरिका द्वारा बड़े अ-नाटो सहयोगी का पद प्राप्त है।