पोर्ट लुई
From Wikipedia, the free encyclopedia
पोर्ट लुई मॉरीशस, की राजधानी है। हिन्द महासागर के तट पर स्थित यह मॉरीशस का सबसे बड़ा शहर और प्रमुख बंदरगाह है। यह यहाँ के पोर्ट लुई जिले मे स्थित है। २००३ की जनगणना के मुताबिक इसकी जनसंख्या 147688 है। इसकी स्थापना फ्रैंच गवर्नर माहे डी लेबरडोनेयर ने 1735 में की थी। मुख्य चौराहे से थोडी दूरी पर प्लेस डी आर्म्स में फ्रैंच शासन के समय की कुछ पुरानी इमारतें हैं। इसमें गवर्नर हाउस और म्यूनिसिपल थिएटर भी शामिल हैं जिनका निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। यहां पर दो चर्च और एक मस्जिद है। पोर्ट लुइस में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम भी है। इसके अलावा यहां पर मास्क संग्रहालय भी है। इस संग्रहालय में अफ्रीका, अमेरिका, एशिया-ओशियाना क्षेत्र में रहने वाली जनजातियों से संबंधित मास्क प्रदर्शित किए गए हैं।
सामान्य तथ्य पोर्ट लुई, स्थापित ...
पोर्ट लुई | ||
---|---|---|
{{{type}}} | ||
पोर्ट लुई का एक दृश्य। | ||
| ||
स्थापित | 1735 | |
शहर का दर्जा | 25 अगस्त 1966 | |
शासन | ||
• मेयर | फ्रिट्ज़ थॉमस | |
क्षेत्र | 42.7 किमी2 (16.5 वर्गमील) | |
• नगरीय | 6.3 किमी2 (2.4 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2003) | ||
• शहर | 1,47,688 | |
• घनत्व | 3458.73 किमी2 (8,958.1 वर्गमील) | |
समय मण्डल | MUT (यूटीसी+4) |
बंद करें