फल्मिनिक अम्ल
रासायनिक यौगिक / From Wikipedia, the free encyclopedia
फल्मिनिक अम्ल (Fulminic Acid) सायेनिक अम्ल का समावयवी है। इनका सूत्र HON=C है।
अधिक जानकारी [[Image: ...
फल्मिनिक अम्ल | |
---|---|
[[Image:|250px|]] | |
आईयूपीएसी नाम | Oxidoazaniumylidynemethane |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [506-85-4][CAS] |
पबकैम | 521293 |
रासा.ई.बी.आई | 29813 |
SMILES | [O-][N+]#C |
InChI | 1/CHNO/c1-2-3/h1H |
कैमस्पाइडर आई.डी | 454715 |
गुण | |
आण्विक सूत्र | HCNO |
मोलर द्रव्यमान | 43.02 g mol−1 |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
बंद करें
फल्मिनिक अम्ल असंयुक्त अवस्था में शुद्ध प्राप्त नहीं है। इसका ईथरीय विलियन, इसके सोडियम लवण के जलीय विलयन को सल्फ्यूरिक अम्ल अथवा ऑक्सैलिक अम्ल से अम्लीय बनाकर, ईथर से निष्कर्ष द्वारा प्राप्त किया जाता है। ईथरीय विलयन के ०° सें. पर आसवन करने से वह आसुत ईथर के साथ निकल जाता है। इससे यह ज्ञात होता है कि असंयुक्त फ़ल्मिनिक अम्ल साधारण ताप पर गैस या भाप की अवस्था में रहता है। जलीय तथा ईथरीय विलयनों में इस अम्ल का बहुलकीकरण भिन्न पदार्थों में सुगमता से हो जाता है। फ़ल्मिनिक अम्ल की गंध बहुत कुछ हाइड्रोसायनिक अम्ल के समान होती है। यह अम्ल एवं इसके लवण बहुत विषैले होते हैं।