बलूचिस्तान संघर्ष
From Wikipedia, the free encyclopedia
बलूचिस्तान संघर्ष, दक्षिण-पश्चिम एशिया के बलूचिस्तान क्षेत्र में जारी एक संघर्ष है जो बलूच राष्ट्रवादियों एवम पाकिस्तान एवं ईरान की सरकारों के बीच चल रहा है। बलूचिस्तान क्षेत्र के अन्तर्गत पाकिस्तान का 'बलूचिस्तान' नामक दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त, दक्षिणी-पूर्वी ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रान्त, और दक्षिणी अफगानिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र आते हैं।